पीलीभीत, फरवरी 26 -- पूरनपुर। सीएचसी में आवारा कुत्ते ने कई लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था। सीएमओ ने सीएचसी में कुत्ते घुसने पर तीन वार्ड ब्वाय और दो सफाई कर्मियों को नोटिस जारी किया है। इसमें कुत्ते घुसने और सफाई न रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नगर के सामुदाकि स्वास्थ्य केंद्र में आवारा कुत्तों का आतंक बना रहता है। दो दिन पहले एक आवारा कुत्ते ने तीन लोगों पर हमला कर दिया था। इससे वह घायल हो गए। इसकी शिकायत सीएमओ से की गई। सीएमओ ने आवारा कुत्ते सीएचसी परिसर में घुसने पर डयूटी पर वार्ड ब्वाय तैनात रहे तीन वार्ड ब्वाय और दो सफाई कर्मियों को चेतावनी नोटिस जारी किया है। भविष्य में आवारा कुत्ते और गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...