जौनपुर, जुलाई 2 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। जून माह में लगभग 200 प्रसव अस्पताल में हुए हैं जिसमें 20 सीजर से कराए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि जून माह में लगभग 200 प्रसव कराए गए हैं, जिसमें से 20 डिलीवरी आपरेशन से कराई गई है। सभी मामलों में मां और नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। एक दिन में पांच महिलाओं का सीजर प्रसव कराया जा रहा है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा सुरक्षित प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक भी उपलब्ध हैं, जो नियमित रूप से महिला ओपीडी का संचालन करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...