गंगापार, जून 17 -- जहां सैदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर औसतन 150 मरीज आते हैं वही बढ़ती गर्मी में इनकी संख्या दोगुनी हो गई है। इस समय ज्यादातर मरीजो को सबसे अधिक समस्या पाचन से जुड़े रोगों की है। सीएचसी में ओपीडी देख रही डॉ प्रियंका, डॉ सविता व डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय ओपीडी में आने वाले मरीज खांसी, जुकाम, पेट दर्द, भूख न लगने से संबंधित है। चिकित्सको ने जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। बुधवार को 300 से अधिक मरीजो को चिकित्सको ने देखा। यह भी पढ़ें- सीएचसी कौड़िहार में बढ़ी मरीजों की संख्या यह भी पढ़ें- सीएचसी जसरा में मरीजों की भरमार, ओपीडी रही खचाखच भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...