पडरौना, अप्रैल 4 -- कुशीनगर। अब तक तो आम नागरिक या मरीज अथवा उनके परिजन ही दलालों के खिलाफ शिकायतें करते थे, लेकिन शुक्रवार को एक सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने ही इस पर रोक लगाने के लिए थाने में तहरीर दी। उन्होंने इसे गंभीर समस्या बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।रामकोला सीएचसी में दलालों की सक्रियता काफी दिनों से है। एमओआईसी के मुताबिक दलालों के दुस्साहस के चलते मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि सीएचसी में दलालों की सक्रियता बहुत अधिक है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से कार्रवाई का उन पर कोई असर नहीं हो रहा है। अस्पताल में सक्रिय बिचौलिए मरीजों और उनके परिवारवालों को झांसे में लेकर निजी मेडिकल स्टोर पर चले जा रहे हैं और उनसे महंगी दवाइयां खरीदवा रहे हैं। स्थानीय कुछ लोगों ने ब...