बगहा, मई 29 -- मझौलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया परिसर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग आधा दर्जन लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना व प्रक्रिया को सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। शिविर में पहुंचे लोगों की चिकित्सकों की टीम द्वारा जांच की गई तथा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन भी किया गया। यह भी पढ़ें- सीएचसी मझौलिया में दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने द...