नैनीताल, मार्च 6 -- भीमताल। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में शुक्रवार को एचपीवी का टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ। भागीरथी फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज भट्ट और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. मर्तोलिया ने बताया कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण शुरू किया गया है। बताया कि टीकाकरण सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. अनन्त, डॉ. पवन कुमार, स्वातिशील, शोभा आर्य, दीपा पांडे, मंजू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...