भागलपुर, अप्रैल 21 -- भवानीपुर से मृत्युंजय की रिपोर्ट प्रचंड गर्मी के बीच जहां बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है, वहीं इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सीएचसी भवानीपुर में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए जूझना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में लगा वाटर एटीएम पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है, जिससे मरीजों व उनके परिजनों को बाजार से बोतलबंद पानी खरीदकर पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि अस्पताल परिसर में कुछ स्थानों पर आरओ सिस्टम लगाया गया है, लेकिन प्रमुख जगहों जैसे ओपीडी और जांच घर के आसपास पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- फिर बढ़ी अस्पताल में पानी की किल्लत भीषण गर्मी में लंबी कतारों में खड़े मरीजों के लिए यह समस्या और गंभीर हो गई है। अस्पताल में बैठने की व्यवस्था और अधिकांश स्थानों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.