सीएचसी बेलखरनाथ में नए अधीक्षक ने संभाला चार्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 27 -- रखहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम में नए अधीक्षक के रूप में डॉ. आनंद तिवारी ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की और अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. तिवारी ने प्रसव कक्ष, टीकाकरण केंद्र व पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. विपिन पाल, फार्मासिस्ट रविशंकर कुशवाहा, स्टाफ नर्स सुनीता पांडे, सरिता सिंह, संजय पटेल, विवेक दुबे, सुशील तिवारी, सुरभि जायसवाल, रेखा सरोज समेत समस्त स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.