बागपत, मार्च 29 -- बिनौली। सीएचसी बिनौली पर शुक्रवार रात एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो लड़की व एक लड़का है और तीनों स्वस्थ हैं। महिला व शिशुओं को नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई में रखा गया है। बताया गया कि बिनौली सीएचसी पर प्रसव के लिए रात में एंबुलेंस द्वारा पट्टी बंजारन गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला रुकसार पत्नी आजम खान पहुंची। जिसका नर्सिंग अधिकारी आस्था व ललिता ने सामान्य प्रसव कराया। इस दौरान एक साथ तीन बच्चे पैदा होने पर नर्सिंग एवं सहयोगी स्टाफ हैरान रह गए। महिला व तीनों बच्चों को प्रसव के बाद प्रसव कक्ष से एनबीएसयू यूनिट में शिफ्ट किया गया। जहां स्टाफ नर्स सुदेश जच्चा व बच्चों की देखरेख कर रही है। नर्सिंग स्टाफ सुदेश ने बताया कि दो लड़कियां हैं, जिनका वजन 2.25 किग्रा. है। जबकि लड़के का वजन 2.5 किग्रा. हैं। बताया कि त...