काशीपुर, जून 27 -- जसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित हंस कल्चरल सेंटर में शनिवार को निक्षय पोषण किट वितरण एवं टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 20 टीबी मरीजों को उपचार के दौरान बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के लिए निक्षय पोषण किट प्रदान की गई। वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के सिटी कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह ने मरीजों और उनके परिजनों को टीबी से बचाव, उपचार और रोकथाम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी का पूर्ण इलाज संभव है, यदि मरीज नियमित रूप से दवा लें और इलाज बीच में न छोड़ें। उन्होंने पौष्टिक आहार अपनाने और टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग करने की अपील भी की। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. पीडी गुप्ता, एसटीएस अजीत कुमार, आशा कार्यकर्ता कुलविंदर कौर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...