बलिया, अप्रैल 9 -- बांसडीह। स्थानीय ब्लाक परिसर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का दर्जा घटाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कर दिया गया है। गुरूवार को स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी की जगह पीएचसी का बोर्ड भी लगा दिया गया है। इस निर्णय का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ने की उम्मीद है। ग्रेड घटने के चलते अब यहां मिलने वाली कई महत्वपूर्ण सुविधाएं समाप्त हो सकती हैं। लोगों का कहना है कि जिन स्वास्थ्य सेवाओं के बंद होने की चर्चा है उनमें इमरजेंसी सेवा, भर्ती की सुविधा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और अन्य जरूरी चिकित्सा सेवाएं शामिल है। इस फैसले के बाद से लोगों में नाराजगी है। अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डा. प्रणय कुनाल का कहना है कि सीएमओ के निर्देश पर नाम परिवर्तित किया गया है। उनका कहना है कि यह अस्पताल पहले से ही पीएचसी है ...