गाजीपुर, अगस्त 24 -- जमानियां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन में तैनात कनिष्ठ सहायक अमित वर्मा को मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें नवीन तैनाती स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में योगदान देने का आदेश जारी किया गया है। सीएचसी बरूईन के अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। आदेश के अनुसार अमित वर्मा को अपना समस्त पदीय प्रभार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया के कनिष्ठ सहायक शाश्वत गौतम को तत्काल सौंपना होगा। इसके बाद उन्हें सीएचसी खानपुर पहुंचकर अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी के अधीन कार्यभार ग्रहण करना है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण और कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया...