लखीसराय, जून 14 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि बड़हिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की कार्यप्रणाली को लेकर एक स्थानीय नागरिक ने राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। बड़हिया निवासी राजीव कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को आवेदन देकर अस्पताल में व्याप्त कथित अनियमितताओं के जांच कराने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि अस्पताल में चिकित्सकीय सेवाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई प्रकार की समस्याएं बनी हुई हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार 10 जून को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने पर ओपीडी में निर्धारित चिकित्सक उपस्थित नहीं थे, जिससे मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- किशनगंज: ठाकुरगंज पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी दूर करने की मांग, विधायक गोपाल अग्रवाल ने स्वास...