बागपत, जनवरी 5 -- बिनौली। आयुष्मान पखवाड़ा के तहत सोमवार को बिनौली सीएचसी के अधीक्षक ने सिरसली के आयुष्मान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली एवं कार्यो की समीक्षा करके सीएचओ काजल को जरुरी दिशा निर्देश दिये। सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित गुप्ता ने बताया कि पात्र लाभार्थियों की पहचान करके ही आयुष्मान कार्ड बनाएं। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट संजीव तोमर, आयुष्मान मित्र गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...