मेरठ, जून 27 -- सरूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक पर लगाए गए कथित लापरवाही और नशे की हालत में ड्यूटी करने के आरोपों की जांच तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कांति प्रसाद ने शनिवार को सीएचसी पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। इस दौरान उन्होंने संबंधित चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य मौजूद कर्मियों के बयान दर्ज किए। गौरतलब है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना ने सीएचसी में उपचार के दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर नशे की हालत में इलाज करने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद यह मामला चर्चा में आ गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सीएचसी पर प्रदर्शन किया था। जांच के दौरान एसीएमओ ने घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद चिकि...