बोकारो, दिसम्बर 11 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में राइडर सिक्योरिटी सर्विस लिमिटेड रांची के अधीन कार्यरत आउट सोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरुवार को अस्पताल परिसर में धरना दिया और राइडर्स कंपनी के विरुद्ध जमकर नारे बाजी की। आउट सोर्सिंग कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवा पर बुरा प्रभाव पड़ा है। बता दे कि पेटरवार प्रखंड में आउट सोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 92 है। कर्मियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गयी है जिसके कारण मरीज परेशान हो गए है। सबसे ज्यादा परेशानी सड़क दुर्घटना में घायल होकर सामु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.