सीएचसी-पीएचसी में आठ डॉक्टरों की तैनाती होगी
लखनऊ, जून 9 -- सीएचसी-पीएचसी पर डॉक्टरों का संकट कम होगा। शासन ने आठ नए डॉक्टरों की तैनाती सीएमओ कार्यालय में की है। इसमें दो विशेषज्ञ हैं। जबकि छह डॉक्टर एमबीबीएस हैं। सीएमओ का कहना है विशेषज्ञों की तैनाती सीएचसी स्तर पर की जाएगी। सीएमओ के अधीन करीब 20 सीएचसी व 54 पीएचसी का संचालन हो रहा है। कई पीएचसी पर डॉक्टर नहीं है। ऐसे में वहां स्टाफ के जरिये दवा देकर मरीजों को दूसरे अस्पताल जाने की सलाह दी जा रही है। शासन ने आठ नए डॉक्टरों को तैनात किया है। इसमें एक डॉक्टर बाल रोग विशेषज्ञ व एक कम्युनिटी मेडिसिन के विशेषज्ञ है। इसके अलावा छह एमबीबीएस हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.