वाराणसी, मई 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी एवं विंध्य मंडल की समीक्षा बैठक की। दोनों मंडलों की चिकित्सा इकाइयों और विभागीय कामकाज की 90 बिंदुओं पर समीक्षा हुई। कई सीएचसी-पीएचसी निर्धारित इंडिकेटर में काफी खराब स्थिति थीं। इस परअपर मुख्य सचिव ने अपर निदेशक (स्वास्थ्य) को निर्देश दिया कि वह सीएचसी-पीएचसी पर खुद जाएं और वहां की कमियां दूर कराएं।समीक्षा में विभाग की सभी चिकित्सा इकाइयों में बनारस का शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय सबसे अग्रणी रहा। अपर मुख्य सचिव ने वर्तमान तेल संकट के दृष्टिगत सभी को पेट्रोल, डीजल बचाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक प्रयोग करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित...