पाकुड़, अप्रैल 26 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया से डाक बंगला मोड़ तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सचेत करना तथा इसके बचाव के उपायों की जानकारी देना था। रैली में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर लोगों को मलेरिया से बचाव के संदेश दिए। मच्छरदानी का उपयोग करें, घर के आसपास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई रखें, मलेरिया भगाएं जैसे नारों के साथ पूरे क्षेत्र में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- मलेरिया को दूर भगाने का लिया संकल्प र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.