शामली, अप्रैल 1 -- कैराना। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत सीएचसी पर महिलाओं के लिए निशुल्क गर्भनिरोधक इंजेक्शन की सुविधा शुरू कर दी गई है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने अंतरा सब क्यूटेनियास इंजेक्शन के नए वर्जन का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएचसी पर तीन महिलाओं को गर्भनिरोधक इंजेक्शन की पहली डोज लगाई गई। चिकित्साधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि यह इंजेक्शन तीन माह तक गर्भधारण से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाओं को यह सुविधा सीएचसी पर पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. विजय राणा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग, आरिश खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.