चंदौली, जून 30 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद विकास खंड क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। डॉ. प्रसाद ने बताया कि इस अभियान के तहत सकलडीहा विकास खंड के सभी गांवों में घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी और सुपरवाइजर यह कार्य करेंगी। यह अभियान आगामी शुक्रवार तक चलेगा। सीएचसी अधीक्षक ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- पांच साल तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा उन्होंने सेंटरों पर भी इसके प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। डॉ. प्रसाद ने लोगों से अपील की है ...