हरदोई, अप्रैल 19 -- शाहाबाद, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में इन दिनों मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच पर्चा बनवाने के लिए आने वाले मरीजों को घंटों खुले में खड़ा रहना पड़ रहा है, लेकिन अस्पताल परिसर में छांव की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज पंजीकरण काउंटर पर पहुंच जाते हैं, जहां लंबी कतार लग जाती है। धूप तेज होने के साथ ही स्थिति और भी कठिन हो जाती है, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए। कई मरीजों ने बताया कि छांव या शेड की व्यवस्था न होने से उन्हें धूप में खड़े रहना पड़ता है, जिससे चक्कर आना और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।उमरीजों यह भी पढ़ें- अस्पताल में डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिले, मांगा जवाब का कहना है कि अस्पता...