सीएचसी पर खुलेंगे मॉडल एंटी रैबीज क्लीनिक
अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर अब मॉडल एंटी रैबीज क्लीनिक खोले जाने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग ने रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी की रोकथाम के लिए नया प्रोटोकॉल लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अलीगढ़ सहित प्रदेश के सभी सीएचसी पर ऐसे क्लीनिक विकसित किए जाएंगे, जहां कुत्ते या अन्य जानवर के काटने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा। नई व्यवस्था के अनुसार, इन क्लीनिकों पर 24 घंटे घाव की धुलाई (वाउंड वॉश) और एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई एकल मरीज भी क्लीनिक पर पहुंचता है तो उसे वापस नहीं भेजा जाएगा। तुरंत वैक्सीन लगाई जाएगी, ताकि संक्रमण का खतरा कम किया जा सके। दरअसल, पहले कई बार कम मरीज आने पर वैक्सीन लगाने में देरी हो जाती थी, जिससे मरीजों को परेशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.