बाराबंकी, मई 8 -- बाराबंकी। जिले में 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं लेकिन कई सीएचसी पर मरीजों को जांच कराने के लिए सबसे अधिक परेशान होना पड़ रहा है। जांच की सुविधाएं न होने से ग्रामीण अंचलों में महिला मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर जाने के लिए विवश होना पड़ता है। सीएचसी पर एक्सरे, हेल्थ एटीएम तो लगा दिए गए हैं लेकिन कहीं रेडियोलाजिस्ट न होने तो कहीं रखरखाव के अभाव में जांच मशीनें खराब पड़ी हुई हैं। जिससे सीएचसी पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जांच के नाम पर इधर उधर भटकना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सीएचसी पर इलाज, जांच रिपोर्ट के लिए निजी जांच केंद्रों का सहारासीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से मरीज हो रहे परेशान: जैदपुर संवाद के अनुसार स्थानीय कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा न होने से मरीजों, खासकर...