कन्नौज, मई 8 -- जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर अब दन्त चिकित्सा सेवाएं और मजबूत होने जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से रिक्त चल रहे डेन्टल हाईजिनिस्ट पदों पर नियुक्तियां कर ग्रामीण क्षेत्रों में दांतों के इलाज की सुविधा को नई गति देने का प्रयास किया है। सीधी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल छह अभ्यर्थियों को जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, डेन्टल हाईजिनिस्ट एवं डेन्टल मैकेनिक के समूह 'ग' पदों पर भर्ती नियमावली-1993 के तहत चयन प्रक्रिया पूरी की गई। चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान 9300-34800 ग्रेड वेतन 4200 (लेवल-6) के अंतर्गत नियुक्ति प्रदान की गई है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल के डेंटल विभाग में मरीज परेशान जिले में संचालित 14 सा...