बस्ती, अप्रैल 23 -- बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के भानपुर गांव के सीवान में गेहूं के डंठल में आग लग गई। देखते ही देखते आग सीएचसी भानपुर के आवास तक पहुंच गई। परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों के ओर से लगाए गए सागौन और शीशम के दर्जनों पेड़ आग से झुलस गए। तेज हवा के चलते आग के चारों ओर फैलने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पूर्व अस्पताल में डियूटी करने वाले सुरक्षा गार्ड दिलीप कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी होते ही 112 डायल पुलिस भी पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...