रामपुर, फरवरी 17 -- शाहबाद। सीएचसी परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों का खुलासा कर दिया। ये तीनों दूसरे क्वार्टर के ताले तोड़ते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए थे, लेकिन इनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने पहचान उजागर करते हुए संभल जिला निवासी दो आरोपियों को दबोच लिया। जबकि तीसरा आरोपी, इनका मास्टरमाइंड फरार होने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। सात फरवरी को सीएचसी में तैनात फीमेल काउंसलर शाजिया निगार के सरकारी क्वार्टर के चोरों ने ताले तोड़कर बीस हजार रुपए की नकदी, जेवर समेत लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया था। इसके बाद आरोपी एलएचवी सुनीता के क्वार्टर पर पहुंच गए। यहां वे ताले तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, इसी बीच सुनीता के पति सतेंद्र यादव पहुंच ग...