सीएचसी परिसर में गिरा बिजली का खंभा, डॉक्टर बाल-बाल बचे
गोंडा, मई 16 -- करनैलगंज, संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बिजली का जर्जर खंभा अचानक गिर गया। हादसे के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. मुदस्सिर बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि उस समय अस्पताल परिसर में ज्यादा भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि परिसर में लगा बिजली का खंभा काफी समय से जर्जर अवस्था में था। इसे बदलवाने के लिए कई बार विभाग को पत्र भेजा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को अचानक खंभा गिरने से पूरे अस्पताल की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बताया गया कि हादसे के समय चिकित्साधिकारी डॉ. मुदस्सिर अस्पताल से बाहर निकल रहे थे, तभी खंभा भरभराकर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- तारों के सहारे टिका खंभा कभी भी गिरने का डर संयोग अच्छा रहा कि वह इसकी चपेट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.