कुशीनगर, अप्रैल 16 -- कुशीनगर। हाटा नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में सुबह दस बजते-बजते बाहरी लोगों द्वारा अपनी बाइक खड़ी कर देने से मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी दिक्कत हो रही है। मरीजों को ओपीडी तक पहुंचने में आधा घंटा लग जा रहा है।अस्पताल सुत्रों के अनुसार आस-पास के दुकानदारों के अलावा बाहरी लोग भी बाजार करने आते हैं तो अपनी बाइक परिसर में ही तितर बितर खड़ी कर चले जाते हैं। यहां तक कि कुछ ऐसे लोग हैं, जो अस्पताल परिसर को सुरक्षित मानकर अपने वाहन खड़ा कर गोरखपुर भी जाते हैं और शाम को वापस आते हैं। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी यहां के जिम्मेदारों को नहीं है। यह भी पढ़ें- सुपौल : स्थायी पार्किंग बने तो बढ़ेगी आवाजाही में सुविधा जानकारी होते हुए भी वे रोक नहीं पाते हैं। उनके सामने भी कुछ मजबूरियां हैं। इस संबंध में प्रभा...