एटा, जून 18 -- गुरुवार को सीएचसी निधौलीकलां के औचक निरीक्षण में चिकित्सक, स्टाफ की लापरवाही की पोल खुल गई। सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद ने गुरुवार को किए निरीक्षण में सीएचसी निधौलीकलां पर तीन चिकित्सक, एक लैब टेक्नीशियन और एक फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। गुरुवार दोपहर में सीएमओ अचानक सीएचसी निधौलीकलां पर चिकित्सीय सुविधायें परखने के लिए जा पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, कोल्ड चेन, लेबर रूम, ओपीडी, स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ को सीएचसी पर इमरजेंसी कक्ष में मेडिकल आफिसर डा. सूर्यकांत यादव और फार्मासिस्ट योगेन्द्र आर्या ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने पर डा.कपिल मौर्य, डॉ. मिलिंद प्रकाश तथा लैब टेक्नीशियन रितु यादव अनुपस्थित पाये गये। सीएमओ ने अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कार्य के प...