महाराजगंज, अप्रैल 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल का गुरुवार को निदेशक सीएचसी लखनऊ डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक कक्ष से लेकर अस्पताल के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई खामियां सामने आईं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर शासन के निर्देशानुसार न पाए जाने पर उसे नए सिरे से तैयार कराने को कहा गया। दंत चिकित्सक कक्ष में कार्य सुचारु रूप से संचालित न होने पर नाराजगी जताते हुए सभी सेवाएं नियमित रूप से चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सूचना बोर्ड पर चिकित्सकों के नाम व उनका पद सही ढंग से अंकित कराने को कहा गया। ओपीडी कक्ष संख्या 6 में मरीज देख रहे डॉ. प्रमोद यादव क...