रुडकी, अप्रैल 4 -- नारसन, संवाददाता। सीएचसी नारसन में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध न होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैक्सीन के अभाव में रोजाना कई मरीज निराश होकर वापस लौट रहे हैं। बताया गया कि पिछले करीब एक सप्ताह से अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं है। प्रतिदिन 5-6 लोग कुत्ते के काटने पर टीका लगवाने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें वैक्सीन नहीं मिल पा रही। आर्थिक रूप से सक्षम लोग बाजार से महंगी वैक्सीन खरीद रहे हैं, जबकि गरीब मरीजों के लिए यह मुश्किल साबित हो रहा है। शनिवार को अजब नामक व्यक्ति ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद वह टीका लगवाने आया था, लेकिन वैक्सीन न होने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। कई लोग मजबूरी में झोलाछाप के पास इलाज कराकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. उस्मान ने बताया कि फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.