बांदा, अप्रैल 6 -- नरैनी। नरैनी तहसील मुख्यालय में दो वर्ष से प्रेरणा कैंटीन संचालित हो रही है। संचालक सुधा ने बताया कि अस्पताल की कैंटीन गैस के अभाव में बंद हो चुकी है। वहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों को चाय-नाश्ते के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि गैस बुक कराते हैं तो सिलेंडर मिलने में 12 से 13 दिन का समय लग जाता है। मजबूरी में कभी-कभी दूसरों के माध्यम से गैस की व्यवस्था करनी पड़ती है। जनपद में सभी सीएचसी व ब्लाक मुख्यालय में प्रेरणा कैंटीन संचालित हो रही हैं। घरेलू गैस सिलेंडरों की समस्या को लेकर कुछ शिकायतें आई थीं। उनका समाधान कराया जा रहा है। सभी कैंटीन को सुचारू रूप से चालू कराया जाएगा।-अयज कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी, बांदा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.