बिजनौर, मई 4 -- नगीना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना में बुधवार को एएनएम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीडी वैक्सीन, एनसीडी, एचपीवी वैक्सीन, नियमित टीकाकरण और एएनसी चेकअप की समीक्षा की गई।

एचपीवी वैक्सीन के बारे में जागरूकता प्रभारी डॉ. विशाल दिवाकर ने कहा कि 14 से 15 साल की सभी बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करें। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाती है। बाजार में इसकी कीमत 5000 रुपये तक है, लेकिन नगीना हॉस्पिटल में फ्री लगाई जा रही है। बदलते मौसम में लू और हीट वेव से बचने की सलाह दी। शादी विवाह या बाहर के खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है।किसी भी बीमारी का इलाज झोलाछाप या मेडिकल से दवा लेकर न करें। स्वास्थ्य केंद्र पर सभी दवा और जांच मुफ्त उपलब्ध हैं। अपने नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर जांच कराएं और सीएच...