कन्नौज, जून 1 -- तालग्राम, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम की ओपीडी में इस सीजन के सर्वाधिक 250 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों के कक्षों से लेकर पैथोलॉजी और जांच केंद्र तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई मरीजों को जांच और परामर्श के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। स्वास्थ्य केंद्र में सुबह आठ बजे से ही मरीजों का आना शुरू हो गया था। दोपहर डेढ़ बजे तक 250 से अधिक पर्चे बनाए गए। इनमें करीब 150 मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। इसके अलावा उल्टी-दस्त और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार सुबह और शाम की ठंडक तथा दिन में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। वहीं बेमौसम बारिश के चल...