औरैया, फरवरी 11 -- अजीतमल, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत सीएचसी अजीतमल की टीम ने गांव पूठा में ग्रामीणों को जागरूक किया। टीम ने बताया कि कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है और इसका उपचार सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है। कार्यक्रम का संचालन एनएमएस मनोज मिश्रा ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि शरीर पर दाग दिखने या किसी अंग में सुन्नता महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक से संपर्क कर उपचार कराना चाहिए। समय पर इलाज कराने से रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है। अभियान के दौरान अभिषेक यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे और लोगों को रोग के प्रति भ्रांतियां दूर करने के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.