देवघर, फरवरी 9 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसीडीह में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 10 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक एमडीए 2026 कार्यक्रम संस्थान अंतर्गत चलाया जाएगा। जिसमें 10 फरवरी को बूथ पर (आंगनबाड़ी केंद्र या स्कूल) एवं 11 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक घर-घर जाकर के सबों को दवाई खिलाई जाएगी। कार्यक्रम अंतर्गत डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवाई सहिया एवं सेविका द्वारा अपने सामने सर्वजनों को खिलाया जाना है। इस दौरान देवघर प्रखंड में 201722 लक्षित जनसंख्या को दवाई खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसीडीह...