सीएचसी जसरा में चार चिकित्साधिकारी रहे अनुपस्थित, नोटिस
गंगापार, मई 20 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा से डॉक्टरों का एक साथ अनुपस्थित होना घोर लापरवाही साबित हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से तीन महिला चिकित्सक सहित एक चिकित्साधिकारी के एक साथ अनुपस्थित होने से मरीज दर-दर भटकने को मजबूर रहे। मरीजों की शिकायत पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने नोटिस जारी कर दो कार्य दिवस में जवाब देने को कहा है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा में 12 बजे दिन तक एक साथ चार चार चिकित्सक अनुपस्थित रहे। भीषण गर्मी व हीट वेव का प्रकोप इन दिनों पूरे क्षेत्र को कब्जे में ले रखा है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग बीमार होकर स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए पहुंचे तो डॉक्टरों की कुर्सी खाली रही। यह भी पढ़ें- जसरा में तीन माह से बिना मानदेय के काम कर रहे 70 स्वास्थ्यकर्मी तीन महिला डॉक्टर के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.