मिर्जापुर, मार्च 25 -- जमालपुर। विश्व क्षय रोग दिवस पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई। ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने टीबी उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के संबोधन को सुना गया। प्रसारण के माध्यम से टीबी उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रयासों की जानकारी दी गई।सीएचसी अधीक्षक डा. राजन ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अपील की कि लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराएं और इलाज में लापरवाही न बरतें। ...