हरदोई, अप्रैल 1 -- हरपालपुर। क्षेत्र के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसार में बीती रात अज्ञात चोरों ने बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया। घटना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। चौकीदार असलम खां ने बताया कि 31 मार्च की रात करीब 11 बजे परिसर में खटपट की आवाज सुनाई दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे, चोर फरार हो चुके थे। जांच करने पर पता चला कि ट्रांसफार्मर खोलकर उसका तेल निकाल लिया गया है। चौकीदार की तहरीर पर थाना अरवल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...