बांका, दिसम्बर 18 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सीएचसी चान्दन में गुरुवार को डाक्टरों की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से एक महिला की जान बच गई। चान्दन थाना क्षेत्र के वहनदेवा गांव निवासी सिकन्दर कुमार चौधरी की पत्नी चंदा कुमारी को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बेहोशी की हालत में परिजनों द्वारा आनन-फानन में सीएचसी चान्दन लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही थी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रजनीश कुमार ने हालात की नजाकत को समझते हुए बिना समय गंवाए तत्काल सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टर की तत्परता का सकारात्मक असर देखने को मिला और कुछ ही समय में महिला की हालत में सुधार होने लगा। समय पर मिले उपचार के कारण महिला की जान बच सकी।प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति स्थिर होने पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध क...