इटावा औरैया, फरवरी 26 -- चकरनगर, संवाददाता। सीएचसी में अधीक्षक सहित 3 डॉक्टर तैनात है जबकि गुरुवार को हिन्दुस्तान टीम की पड़ताल में सिर्फ डॉ. शिवम मौजूद मिलें जबकि फार्मासिस्ट धीरेन्द्र के अलावा कोई फार्मासिस्ट भी नही था। आरबीएस में भी 4 डॉक्टर तैनात है लेकिन उनका ये कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि फील्ड में है। दोपहर 12.44 बजे तक 44 मरीज ओपीडी के रजिस्टर में दर्ज थे इससे लगता है कि मरीज तो आते है लेकिन डॉक्टर न मिलने के कारण परेशान होते है। बेड पर तीन अलग- अलग मरीज लेटे थे जिनके बोतल लगायी गयी थीं पूछने पर कचहरी की मडैया से आयीं सपना ने बताया कि बुखार था दवा लेने आये थे फार्मासिस्ट धीरेन्द्र ने बोतल लगा दी है, बाद में दवा देंगे। उन्होंने कहा कि यहां कम रूपये लगते है 100 रुपये में ही काम चल जाता है, प्राइवेट डॉक्टर ज्यादा रुपये लेते है। दूस...