बोकारो, दिसम्बर 9 -- गोमिया, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बताया कि वे राइडर सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, रांची के अधीन कार्यरत हैं, लेकिन पिछले छह माह से उनका मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, बीते सात वर्षों से ईपीएफ एवं ईएसआई की कटौती भी नहीं की गई है। कर्मियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार जिला स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बच्चों की स्कूल फीस, ट्यूशन फीस और अन्य खर्चों के लिए उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल में मो इम्तियाज आलम, हीरालाल रवानी, महेश महतो, नीतीश कुमार, सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.