प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। यातायात नियमों की अनदेखी की वजह से सांगीपुर बाजार में आए दिन लोग जाम की समस्या से जूझते हैं। खासकर एसबीआई चौराहे से लेकर सीएचसी गेट तक सड़क के दोनों ओर छोटे बड़े वाहन तो खड़े ही रहते हैं। आवागमन करने वाले भी किसी भी दिशा से बाइक निकालने लगते हैं। इसकी वजह से सीएचसी जाने और आने वाले मरीजों तथा एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित होती हैं। समस्या को लेकर पुलिस हो या अस्पतालकर्मी किसी के द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने से समस्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है। सीएचसी गेट पर खड़े ई-रिक्शा व बड़े वाहन तथा सीएचसी जाने वाले रास्ते पर हुए अवैध अतिक्रमण के से अस्पताल आने जाने वाले मरीज और एंबुलेंस तो परेशानी का सामना करते ही हैं। इस रास्ते आने गुजरने वाले राहगीर व स्कूली बच्चे भी रोज परेशानी का सामना करना पड...