सीतापुर, जून 12 -- लहरपुर, संवाददाता। सीएचसी में दांत रोगियों की सुविधा के लिए नई सपोर्टिंग मशीन आ गई है। चिकित्सक प्रणव ने बताया कि मशीन का काम यह है कि मरीज को उस मशीन पर लिटाकर कर दांत की समस्याओं को देखने में आसानी होगी। पहले से सपोर्टिंग मशीन थी, लेकिन वह पुरानी और जर्जर हो चुकी थी। जिससे आने वाले मरीजों को देखने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। काफी प्रयास करने के बाद सपोर्टिंग नई मशीन मिल गई है। अब आने वाले मरीजों को परेशानियों से छुटकारा मिल गया। बताया कि एक्स-रे मशीन के लिए लेटर लिखा गया है। सीएचसी अधीक्षक अरविंद बाजपेयी ने बताया कि जल्द ही दांत एक्स-रे मशीन भी लग जाएगी। जिसके बाद मरीजों को एक्सरे के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...