हरदोई, मई 24 -- कल्याणमल, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां तक जाने वाली सड़क बदहाल होने से मरीजों और तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जगह-जगह धंसकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिससे अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की है। करीब पांच वर्ष पूर्व क्षेत्र पंचायत द्वारा सीएचसी तक पहुंच मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन समय के साथ कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग धंस गई और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। खराब सड़क का सबसे ज्यादा असर एक्सीडेंट में घायल मरीजों और प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं पर पड़ रहा है। एम्बुलेंस चालकों को मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में काफी परेशानी होती है। कई बार झटकों के कारण मरीजों की हालत और बिगड़ने की आशंका बनी र...