सीएचसी कोचाधामन में फायर सेफ्टी को लेकर मॉकड्रिल
किशनगंज, मई 10 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन में रविवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत फायर सेफ्टी मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल गर्मी के मौसम में आग लगने की बढ़ती संभावनाओं के मद्देनजर सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई। इसका आयोजन किशनगंज के जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देशन में हुआ।
अग्निशमन विभाग की भूमिका अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने अस्पताल के डॉक्टरों, ए.एन.एम., सुरक्षा गार्डों और वहां मौजूद मरीजों के सामने आग बुझाने का जीवंत प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली से लगने वाली आग, शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग और रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने पर उसे बिना डरे गीले बोरे या बाल्टी से कैसे बुझाया जाए, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का महत्व टीम ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.