गाजीपुर, मई 7 -- गाजीपुर, संवाददाता। सीएचसी पीएचसी पर स्वास्थ्य सुविधाओं की दुव्र्यवस्थाओं को देखते हुए डीएम अनुपम शुक्ला एक्शन मोड में है। उन्होने जनपद में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से 17 अधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें केंद्र प्रभारी वर्षों से केंद्रों पर जमे हुए थे। अब स्थानांतरण के आदेश जारी होते ही खलबली मच गयी है। डीएम ने स्थानंतरण होने के बाद तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। इसमें डॉ. धनंजय आनंद को भदौरा से बिरनो, डा. अमर कुमार को रेवतीपुर से मनिहारी, डॉ. रुद्रकांत सिंह को जमानिया से मोहम्मदाबाद तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद यादव को खानपुर से कासिमाबाद स्थानांतरित किया गया है।इस...