उरई, जून 12 -- जालौन। संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन के वार्ड संख्या-19 में लगे एयर कंडीशनरों के ठीक से काम न करने से मरीजों और तीमारदारों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मोहम्मद अशफाक राईन ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर खराब एसी की तत्काल जांच, मरम्मत अथवा आवश्यकता पड़ने पर नया एसी लगवाने की मांग की है जिससे भर्ती मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...