जौनपुर, फरवरी 1 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। पीएचसी सोंधी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवर्तित करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर कवायद तेज कर दी है। इस बार नगर पंचायत क्षेत्र के सोंधी मोहल्ले में सीएचसी निर्माण के लिए एक जमीन चिन्हित की गई है। नगर पंचायत की संस्तुति के बाद प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। गौरतलब है कि तीन वर्ष पूर्व पीएचसी सोंधी को सीएचसी बनाने के लिए इसे मिहरावां सीएचसी में शिफ्ट करने के निर्देश शासन स्तर से जारी हुए थे। स्थानीय लोगों के विरोध के चलते स्वास्थ्य विभाग ने सोंधी में ही सीएचसी निर्माण का निर्णय लिया और गोरारी गांव में जमीन तलाश कर प्रस्ताव तैयार किया गया। हालांकि बाद में हर घर नल योजना के तहत उसी भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण शुरू हो जाने से यह योजना अधर में लटक गई। अब ...